Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मिमी चक्रवर्ती को मानहानि का नोटिस, इवेंट आयोजक ने मांगे 20 लाख रु.

इस घटनाक्रम पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है

19 Feb 2026

मिमी चक्रवर्ती को मानहानि का नोटिस, इवेंट आयोजक ने मांगे 20 लाख रु.

कोलकाता। कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। शास्त्री ने आरोप लगाया है कि उत्पीड़न के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उनकी छवि खराब की गई, जिसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
शास्त्री ने गुरुवार को बताया कि उनके वकील के माध्यम से मिमी चक्रवर्ती को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि या तो वह माफी मांगें और 20 लाख रुपये का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। इस घटनाक्रम पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
तनय शास्त्री का दावा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती को दो लाख 65 हजार रुपये दिए गए थे। उनके अनुसार अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, जिसके कारण उन्हें मंच छोड़ने के लिए कहा गया। शास्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि बिना कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिसके चलते उन्हें न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती को प्रस्तुति देनी थी। वह उस रात की अंतिम कलाकार थीं। मिमी चक्रवर्ती का आरोप था कि आधी रात के बाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने के कारण तनय शास्त्री ने उन्हें प्रस्तुति के दौरान मंच से हटा दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके जवाब में तनय शास्त्री ने जवाबी शिकायत करते हुए कहा था कि अभिनेत्री समय पर नहीं पहुंचीं और उनसे विनम्रतापूर्वक मंच छोड़ने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने किसी तरह के उत्पीड़न से इनकार किया था। हालांकि, मामले की जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में शास्त्री और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था।
गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद तनय शास्त्री को एक सप्ताह से अधिक समय न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा। बाद में 11 फरवरी को उन्हें जमानत मिली। अब मानहानि का नोटिस भेजे जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच एक और कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मिमी चक्रवर्ती को मानहानि का नोटिस
इस घटनाक्रम पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News